बलौदा बाजार

बैंक के ग्राहकों व पेंशनरों की बैठक
20-Jun-2026 3:13 PM
बैंक के ग्राहकों व पेंशनरों की बैठक

बलौदाबाजार, 20 जून। बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर कृष्णायन में स्थित एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में  ग्राहकों व पेंशनरों तथा बैंक के मध्य संवाद स्थापित करने तथा उनकी प्राथमिकताओं व सुझावों पर चर्चा करने के उद्देश्य से टाउनहाल बैठक आयोजित की गई। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेन्द्र कुमार मित्तल, मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय नितिन संघवी, मुख्य प्रबंधक एसबीआई गार्डन चौक नितिन गिरी गोस्वामी ने बैंक की ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग, सायबर फ्रॉड से सुरक्षा, वित्तीय समावेशन , पेंशनरों के लिए सीपीपी योजना आदि।

 महत्वपूर्ण व समसामयिक विषयओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ग्राहकों द्वारा उठाये गए विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन व निर्देश दिया गया।

बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय के सुबोध तिवारी, राजीव तिवारी, एसबीआई अम्बेडकर चौक की शाखा प्रबंधक बीनू सिंग, पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू व अन्य पदाधिकारी गण, तथा नगर के वरिष्ठ व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट