बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 जून। राष्ट्र सेवा में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस)के 125वें वर्ष के उपलक्ष्य में 17 जून को डीजीएमएस के तत्वावधान में अल्ट्राटेक सीमेंट वक्र्स द्वारा कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान, बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरव लड्ढा, उप-निदेशक विद्युत, पश्चिम क्षेत्र, नागपुर के आगमन एवं उनके द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर अभिषेक भारद्वाज माइंस एजेंट एवं जय कुमार सचदेवा माइन मैनेजर सहित अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए वृक्षारोपण कार्य में योगदान दिया। विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपे गए, जिनमें पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने की दृष्टि से उपयुक्त पौधों का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।