बलौदा बाजार

केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर छायाचित्र प्रदर्शनी
18-Jun-2026 5:29 PM
केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर छायाचित्र प्रदर्शनी

बलौदाबाजार, 18 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर भवन में उपलब्धि संबंधित फोटो एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी संबंधी छायाचित्र की प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व स्वनिधि महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले, सभापति जितेंद्र डड़सेना, कन्हैया सेन, पार्षद रोहित साहू, अमितेष नेताम, श्रीमती रेखा पोषन पटेल,पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला, सुभाष राव, भाजपा नेता योगेश अग्रवाल, राहुल सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर योजना,पीएम स्वनिधि,प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं सहित अन्य की छायाचित्र प्रदर्शित की गई है।


अन्य पोस्ट