बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 जून। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा आदेश जारी कर आदर्श शहर समृद्धि योजना अंतर्गत प्रथम चरण में नगर पालिका बलौदा बाजार को शामिल किया गया है। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को जानकारी प्रेषित किये जाने परिषद के सामान्य सभा की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की अध्यक्षता में परिषद के सभा कक्ष में रखी गई, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित उपस्थित पार्षदों ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री व विधायक टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त कर हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इस आदर्श शहर समृद्धि योजना के अंतर्गत नगर में होने वाले कार्य से नगर बलौदाबाजार पूर्ण रूप से समृद्धि शाली व आदर्श नगर की पहचान में शामिल होगा।
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की मंशा बलौदा बाजार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाए जाने का उद्देश्य अब पूर्ण होने जा रहा है, इस आदर्श शहर समृद्धि योजना के अंतर्गत किए जाने वाले विकास कार्यों में नगर की प्रमुख सडक़ो का निर्माण, ड्रेनेज नाली, पेय जल व निस्तारी जल की आपूर्ति ,परिवहन व्यवस्था, पार्क व प्रमुख उद्यान, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा ,सामुदायिक सेवाएं, रोजगार की योजना ,व्यापार, उद्यमिता प्रोत्साहन, ई गवर्नेंस, स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रणाली ,हरित क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा ,जल संरक्षण एवम बचाव , सुझाव, शिकायत निवारण और रिपोर्टिंग प्रणाली, को शामिल किया गया है ,व इसके साथ ही परिषद की बैठक में अन्य कार्य कराये जाने पर पार्षदों से सुझाव व अन्य कार्यों की जानकारी ली गई । इसके साथ ही मुक्तिधाम उन्नयन कार्य व एस टी पी, भूमि भवन दुकान नामान्तरण आवेदन प्रकरण , राष्ट्रीय परिवार सहायता के आवेदन व पेंशन योजना सहित अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की गई व सभी विषयों को सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बैठक में आदर्श शहर समृद्धि योजना के अंतर्गत शहर की आवश्यकताओं के अनुरूप नगरीय निकाय के अध्यक्ष, पार्षद गणों व स्थानीय जनप्रतिनिधि से समन्वय स्थापित कर कार्य का चयन किए जाने संभाग स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है, की जानकारी दी गई जिसमें शासन स्तर पर कार्यों की देखरेख हेतु संयुक्त संचालक- अध्यक्ष होंगे व दो कार्यपालन अभियंता - सदस्य, सहायक अभियंता- सदस्य, एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सदस्य सह,-सचिव का दायित्व निर्वहन करेंगे।व उप अभियंता रितेश स्थापक के द्वारा योजना के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यो की जानकारी परिषद की बैठक में दी गई।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नगर में होने वाले विकास कार्य सहित आदर्श नगर समृद्धि योजना में आम जनता के हितों के अनुरूप अधिक से अधिक विकास के कार्य कराए जाएंगे जिसमें जन सामान्य को पूर्ण रूप से इस योजना का लाभ मिल सकेगा, व नगर बलौदाबाजार का उत्तरोत्तर विकास होगा।
आदर्श शहर समृद्धि योजना अंतर्गत नगर बलौदाबाजार को प्रथमिकता के साथ शामिल कर प्रथम चरण के कार्य पर नगरीय निकाय बलौदाबाजार का नाम होने पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा के सहयोग एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए भी आभार व्यक्त किया गया, परिषद की बैठक में नगर पालिका के उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले, सभापति हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डड़सेना, प्रिया शशिभूषण शुक्ला, आदित्य गुप्ता, मनोज कांत पुरैना, कन्हैया सेन, सहित पार्षद गण अंजनी गोविंद पात्रे, अमितेष नेताम, रेखा पोषण पटेल, श्रद्धा मनीष वर्मा, रोहित साहू, लोकेश चेलक,सतीश पटेल, सुरेश कुमार घृतलहरे, गौतम सिंह चौहान, चन्द्र शेखर गुप्ता, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, मंजू फेकर, नेता प्रतिपक्ष शेख सलमान, ममता सुभाष राव, ने हर्ष व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।—-——


