बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक की पहल 9 गांवों में स्वच्छता अभियान को मिली गति
17-Jun-2026 2:56 PM
अल्ट्राटेक की पहल  9 गांवों में स्वच्छता  अभियान को मिली गति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 17 जून। ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अल्ट्राटेक रावन सीएसआर ने खपराडीह के ओम शांति स्वच्छता समूह, रावन के भारत माता वाहिनी स्वच्छता समूह, चुचरुंगपुर के लक्ष्मी स्वच्छता समूह, गुमा के जय लक्ष्मी स्वच्छता समूह, सरसेनी के प्रगति स्वच्छता समूह, पडक़ीडीह के जय मां दुर्गा स्वच्छता समूह, रवेली के किरण स्वच्छता समूह, पेंड्री के महालक्ष्मी स्वच्छता समूह तथा औरासी के भारत वाहिनी स्वच्छता समूह को स्वच्छता एवं सुरक्षा सामग्री वितरित की।

समूहों को कचरा ट्रॉली, झाड़ू, बेलचा, घमेला, ग्लव्स, मास्क, रिफ्लेक्टिव जैकेट, हेलमेट व अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। सामग्री मिलने के बाद सभी समूहों ने अपने&अपने गांवों में नियमित सफाई कार्य शुरू कर दिया है।

स्वच्छता समूह पंचायत परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, सडक़ों और गलियों की सफाई के साथ कचरा संग्रहण एवं निस्तारण का कार्य कर रहे हैं। इससे गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नियमित सफाई से गांव अधिक स्वच्छ और सुंदर दिखाई देने लगे हैं।

सीएसआर अधिकारियों के अनुसार यह पहल ग्रामीण स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीणों एवं स्वच्छता समूहों ने इस सहयोग के लिए अल्ट्राटेक रावन प्रबंधन और सीएसआर विभाग का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट