बलौदा बाजार

गिंदोला-तिल्दा मार्ग जर्जर, हो रहे हादसे
14-Jun-2026 7:10 PM
गिंदोला-तिल्दा मार्ग जर्जर, हो रहे हादसे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 जून। ग्राम पंचायत गिंदोला-तिल्दा मार्ग अत्यधिक जर्जर हो गई है। जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गिंदोला तिल्दा मार्ग लोक निर्माण विभाग संभाग बलौदाबाजार के अंतर्गत आता है। इस क्षतिग्रस्त सडक़ के मरम्मत के लिए विगत तीन साल से ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों के द्वारा विभाग को आवेदन देते आ रहे हैं, लेकिन अब तक सडक़ जस का तस।

 ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षतिग्रस्त सडक़ में कई बार स्कूल वाहन एवं अन्य वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हंै और आये दिन दुर्घटनाए घटित हो रही है, विभाग को बार-बार आवेदन देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ क्षतिग्रस्त तो हैै, साथ ही बरसात का पानी निकालने का पाइप डाला गया है, वहां पर भी लगातार क्षतिग्रस्त होते आ रहा है। यहां पर चार गांव का पानी बहता है, वहां पुल बनाने के स्थान पर पाइप डाला गया है।

 हर सप्ताह गिंदोला से जनप्रतिनिधि विभाग में जाकर पूछ रहे कि सडक़ मरम्मत का काम कब चालू होगा। जवाब मिलता है ‘अभी टेंडर में लगा है’ ‘लेकिन अब 15 जून के बाद जवाब मिलेगा’ ‘बरसात लग गया हैै,  आने वाले समय में काम पूरा होगा’।

 जिला बलौदाबाजार कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग संभाग बलौदाबाजार, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को लगातार आवेदन देने के बाद भी सडक़ आज तक जस की तस है।


अन्य पोस्ट