बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक रावन ने स्वास्थ्य केंद्रों को दिए चिकित्सा सहयोग सामान और बेंच
14-Jun-2026 7:08 PM
अल्ट्राटेक रावन ने स्वास्थ्य केंद्रों को दिए चिकित्सा सहयोग सामान और बेंच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा एक सराहनीय और जनकल्याणकारी पहल की गई है।

संस्थान ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत क्षेत्र के छ: प्रमुख ग्रामों  रावन, खपराडीह, गुमा, चुचरूंगपुर, झीपन और नेवारी  के ‘‘उप-स्वास्थ्य केंद्रों से प्राप्त प्रतिवेदन  के आधार पर’’ विभिन्न आवश्यक चिकित्सा और बुनियादी सहायता सामग्री प्रदान की है।

इस विशेष सहयोग अभियान के अंतर्गत, उप-स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिवेदन को ध्यान में रखते हुए मरीजों की जांच के लिए आधुनिक बी.पी. मशीन तथा दवाओं व दस्तावेजों के व्यवस्थित रख-रखाव के लिए मजबूत आयरन रैक सौंपे गए हैं।

साथ ही भीषण गर्मी से राहत के लिए कूलर, मरीजों व आगंतुकों के बैठने के लिए प्लास्टिक कुर्सियां और केंद्रों के सुचारू संचालन व स्वच्छता के लिए आवश्यक ऑफिस चेयर, ऑफिस टेबल और डस्टबिन जैसी सामग्रियां प्रदान की गईं।

इसके अतिरिक्त, मरीजों की सुविधा के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्रों में सीमेंट बेंच लगाए गए हैं - जिसमें रावन में 4, खपराडीह में 2, गुमा में 2, झीपन में 2 और चुचरूंगपुर में 2 सीमेंट बेंच शामिल हैं। अल्ट्राटेक सीएसआर टीम द्वारा किये गये इस प्रयास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सीएसआर केंद्र रावन के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट