बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 13 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला मंत्री रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने भारत को नई पहचान, नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है। यह कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नेतृत्व का प्रतीक है।
जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग को सशक्त बनाने में केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से देश को नई गति दी है। वहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम एवं महाकाल लोक जैसे कार्यों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और गौरव को नई पहचान दिलाई है।
मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


