बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम
11-Jun-2026 8:41 PM
अल्ट्राटेक रावन सीएसआर में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 11 जून। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अल्ट्राटेक रावन सीमेंट वक्र्स के सीएसआर विभाग द्वारा कार्यक्षेत्र के गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

ग्राम खपराडीह के उप स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में आरएचओ योगेश्वर साहू, सीएचओ श्रीमती प्रगति साहू , सक्रिय सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया, जहां उन्हें अल्ट्राटेक रावन सीएसआर पर्यावरण विभाग से सुनील त्रिपाठी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल उपायों की जानकारी दी गई।

इसी कड़ी में ग्राम चुचरूंगपुर स्थित सिलाई केंद्र में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों एवं महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। ग्राम पंचायत रवेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच सरोज साहू ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं उसके रख-रखाव हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर मितानिन भालेश्वरी वर्मा एवं कंचन साहू सहित अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

वहीं ग्राम गुमा में रैली, वृक्षारोपण, स्लोगन लेखन एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही साथ सीएसआर सेंटर में सीएसआर टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

अल्ट्राटेक सीएसआर द्वारा प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, एवेन्यू प्लांटेशन, ट्री गार्ड वितरण के साथ-साथ रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन लगभग 15 गांवों में किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा सीएसआर टीम की भागीदारी रही।


अन्य पोस्ट