बलौदा बाजार
कांग्रेस की करहीबाजार मंडल की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 10 जून। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश और जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के करहीबाजार मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जोन, सेक्टर एवं बूथ लेबल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में विधायक इन्द्र साव विशेष रूप से उपस्थित थे।
विधायक श्री साव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेती किसानी के दिन आ गए है और हमारे अन्नदाता किसानों को कृषि कार्य से सम्बंधित जो भी समस्या आती है, उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए हमारे कार्यकर्ता सजग व तत्पर रहें। किसानों से सतत सम्पर्क कर उसका समाधान करने का प्रयास करें। क्षेत्र के किसान पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने से परेशान है और राज्य की भाजपा सरकार के प्रति आक्रोशित हैं। विधायक ने लोगो को आगाह की कि आने वाले समय में बीज, बिजली कटौती और पानी की समस्या आने वाली है। श्री साव ने कहा कि उन्होंने अपनी विधायक निधि से सभी गांव में विकास कार्य हेतु राशि स्वीकृत कर अनुशंसा की है और मंडल की बैठक में, पार्टी संगठन की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के साथ साथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से विकास कार्य के प्रस्ताव भी लेकर उन प्रस्ताव को स्वीकृति देकर विकास कार्य संपादित कराए जाएंगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अपने अपने विचार और सुझाव रखे। बैठक में मुख्य रूप से करहीबाजार मंडल अध्यक्ष कोमल साहू, दिनेश तिवारी, नेतराम देवांगन, सुखदेव वर्मा, नाथूराम वर्मा, लुकेश यदु, बसंत देवांगन, नागराज देवांगन, सतीश साहू, हिमांचल यदु, मुकेश साहू, अशोक यदु, रमेश यदु, कालीचरण ध्रुव, मनोज यदु, अशोक पटेल, कुलेश्वर यदु, राकेश कुमार, छबिलाल बया, केशव ध्रुव, डाकेश्वर सेन, छबिलाल वर्मा, रामकुमार पटेल, जोइधा पटेल, भरत ध्रुव, युवराज साहू, राजकुमार निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


