बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 10 जून। किरण इवेंट फ्यूजन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित 11 दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का समापन हुआ। इस शिविर में कुल 319 प्रतिभागियों ने भाग लेकर विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान बच्चों को मुख्य रूप से मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, डांस, संगीत और कर्सिव राइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) तारेश साहू और ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल उपस्थित रहे। इसके साथ ही पुष्पा राठौड़, अजय गुप्ता, आलोक मोदी, अनिल जायसवाल, स्वरूप अग्रवाल और सुनील तिवारी ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. अरुण छाबड़ा ‘बंटी’ ने कहा- इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छोटे बच्चों की प्रतिभाओं एवं योग्यताओं को आगे बढ़ाना और उन्हें निखारना है। हमारा उद्देश्य केवल पारंपरिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि हर बच्चे के भीतर छिपी रचनात्मक क्षमता को सामने लाना है।
इस 11 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में संस्था के अनेक सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया, जिनमें प्रमुख रूप से बलवंत छाबड़ा, सीमा मल, डॉ. वीणा साहू, दीपा गिनौरे, गुलशन वर्मा, रानी यादव, पूजा देशमुख, प्रकृति साहू, देवेंद्र निषाद, हरसू यादव, सृष्टि साहू, पायल वर्मा, जागेश्वरी साहू, संजना साहू, यशदीप छाबड़ा और पूर्वांश छाबड़ा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अश्विनी, नेहा शर्मा, प्रतिमा गुप्ता, प्रीति शाह, विंध्या अग्रवाल, सुमन वर्मा, नीलम साहू और किरण जोशी ने भी व्यवस्थाओं में अपना सहयोग दिया।


