बलौदा बाजार

भाजपा की बैठक, केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने रणनीति बनीं
09-Jun-2026 3:49 PM
भाजपा की बैठक, केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने रणनीति बनीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 9 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक सीधे पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। बैठक में संगठन आधारित पारिवारिक पृष्ठभूमि के तहत कार्य करने और शासकीय योजनाओं का लाभ धरातल पर सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

‘मोदी सरकार के 12 साल’ कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री शिव कटारिया ने बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखी। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार की कार्य करने की नीति और पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों की कार्यशैली का तुलनात्मक विवरण कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने सनातन धर्म के प्रति सहज दृष्टिकोण अपनाते हुए देश को प्रगति की दिशा में ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव अनुभवों को साझा करते हुए वहां के समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य, जनभावनाओं और संगठनात्मक स्थितियों पर प्रकाश डाला। बैठक के समापन से पहले रेवाराम साहू के पिता व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन साहू के दादा वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. महेतरू साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस बैठक को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष रविशंकर वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन लाल वर्मा और जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री विष्णु साहू द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन बूथ अध्यक्ष चेतन वर्मा ने किया। बैठक में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रेवाराम साहू, भाजपा जिला मंत्री चित्ररेखा साहू, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वर्मा, गुलपत ध्रुव, सेवक राम साहू, गंगा दास मधुकर, आशाराम वर्मा, कीर्ति वर्मा, भागीरथी वर्मा, दीपक टिकरिहा, भारती साहू, बहादुर साहू, रेखा वर्मा, हरिशंकर यदु, प्यारेलाल साहू, रविकांत वर्मा, दीना कन्नौजे, सोनऊ साहू, रामचरण ध्रुव, भोलेश्वर वर्मा, टिकेश्वर सेन, यशवंत वर्मा, राजू बिजोरा, मोहन साहू, बृजलाल यादव, मुरारी वर्मा, रूपेश कश्यप, वीरेंद्र बघेल, उमाशंकर बघेल, उदल ध्रुव, आत्माराम साहू, विश्वनाथ मानिकपुरी, सुनीता वर्मा, रत्ना बघेल साहू, निरूपा ध्रुव, कौशल्या साहू, लक्ष्मी यादव, सलिता वर्मा, कैलाश वर्मा, गिरजा गुरु।

, सावित्री वर्मा, शतरूपा वर्मा, दुलारी साहू, ललित साहू, धीरज ध्रुव, उमा वर्मा, रेणुका वर्मा, शाहदरा वर्मा और रंजन डेमिन शामिल हैं।


अन्य पोस्ट