बलौदा बाजार

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण
08-Jun-2026 4:30 PM
 पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 भाटापारा, 8 जून। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के  सहयोग से  चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर मिनीमाता भवन भाटापारा में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखापाल दशोदा साहू, परामर्शदाता सुलोचना देवांगन, आउटरीच वर्कर बिन्देश्वरी टंडन, अनिता लहरे, सविता टंडन, प्रियंका मेश्राम शिक्षक साथी ललिता सोनवानी एवं महासती से उर्मिला टंडन, छयाश टंडन, गौरव टंडन, अनन्या यशवंत रात्रे, रेवती का सराहनीय सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट