बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक रावन सीमेंट वक्र्स में मना विश्व पर्यावरण दिवस
07-Jun-2026 4:02 PM
अल्ट्राटेक रावन सीमेंट वक्र्स में मना विश्व पर्यावरण दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में रावन सीमेंट वक्र्स में ईस्ट क्लस्टर के सीओओ आशीष पनपलिया, इकाई प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

पूरे प्लांट परिसर में विभिन्न स्थानों पर टूल बॉक्स टॉक एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

सी ओ ओ सर के मार्गदर्शन में सभी कर्मचारियों को एक-एक पौधा वितरित किया गया। सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में पौधारोपण कर उनकी देखभाल एवं उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

सी एस आर एवं पर्यावरण विभाग की टीम द्वारा आसपास के गांवों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त ट्रक यार्ड में वाहन चालकों के बीच भी पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत कॉलोनी के बच्चों के लिए ड्राइंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली एवं स्वच्छ पृथ्वी जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कंपनी के कर्मचारियों के लिए क्विज़, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण तथा अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढक़र भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की तथा ‘हरित भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता’ का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट