बलौदा बाजार

नींबू शरबत का वितरण
02-Jun-2026 4:07 PM
नींबू शरबत का वितरण

भाटापारा, 2 जून। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा भाटापारा द्वारा भीषण गर्मी तथा लू के तेज प्रवाह को देखते हुए आम लोगों को राहत पहुंचाने 31मई की दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक नींबू का शरबत पिलाया गया। यह कार्य भाटापारा रेलवे स्टेशन के समीप किया गया।

करीब 500 लीटर शरबत को तैयार करने में बड़ी संख्या में समूह सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। उक्त जानकारी संजय तिवारी प्रचार मंत्री ने दी।


अन्य पोस्ट