बलौदा बाजार
आपदा प्रबंधन से 92 लाख की स्वीकृति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 2 जून। बलौदाबाजार सहित आसपास के क्षेत्र में समय-समय पर होने वाली गंभीर अग्नि दुर्घटना से पीडि़त को जनधन की क्षति होती है, ऐसी दुर्घटना वह आपदा से तत्काल निपटने के लिए ही नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की पहल पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा से फायर स्टेशन बनाये जाने की मांग के अनुरूप नगर में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 92 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई, उक्त निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।
आगजनी की घटनाओं व आपदा से निपटने व आगजनि की आकस्मिक घटना को बढऩे से पहले रोकने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के साथ निर्माण व सुधार संधारण हेतु भवन बनाए जाने की मांग की गई थी, इस संबंध में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा से चर्चा कर फायर ब्रिगेड व फायर स्टेशन की मांग की गई थी साथ ही इस सम्बंध में कलेक्टर बलौदा बाजार से भी इस बाबत मांग एवं चर्चा अनुरूप निर्माण हेतु स्थल चयन किया गया था। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत फायर स्टेशन हेतु भवन एवं गैरेज के निर्माण किए जाने 92 लाख की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हुई है, उक्त कार्य कैबिनेट मंत्री के आपदा प्रबंधन अंतर्गत प्रदाय किया गया है, जिसका निर्माण नगर के मध्य यातायात थाना के पीछे गौरव पर के समीप रिक्त भूमि में किया जाना प्रस्तावित है। श्री जैन के मांग एवं प्रयास के फल स्वरुप उक्त फायर स्टेशन का अतिशीघ्र निर्माण प्रारंभ होगा। फायर स्टेशन के लिए स्थल पूर्व में ही चयनित कर लिया गया था स्वीकृति पर उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सहित कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा का आम जन व लोगों के प्रति आभार, श्रद्धा रखते हुए सहयोग दिए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित उपाध्यक्ष जितेंद्र महले एवं सभापति व पार्षद गण ने हृदय से आभार व्यक्त किया व नगर के लिए समय-समय पर मिलने वाले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है जिसमे हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डड़सेना, कन्हैया सेन, प्रिया शशिभूषण शुक्ला, मनोज कान्त पुरैना, आदित्य गुप्ता, पार्षद अंजनी गोविंद पात्रे, अमितेष नेताम, रेखा पोषण पटेल, श्रद्धा मनीष वर्मा, रोहित साहू, लोकेश चेलक, सतीश पटेल, सुरेश घृतलहरे, गौतम सिंह चौहान, चन्द्र शेखर गुप्ता, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, मंजू फेकर , सलमान शेख, ममता सुभाष राव ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्य की सराहना किये है, वही नगर के निवासियों ने भी फायर स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति पर हर्ष व आभार व्यक्त किया है।


