बलौदा बाजार

रायपुर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सिन्हा का स्वागत
31-May-2026 8:26 PM
रायपुर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सिन्हा का स्वागत

बलौदाबाजार, 31 मई। जिला सहकारी केंद्रीय ग्रामीण बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का प्रथम नगर आगमन हुआ, इस अवसर पर नगर पालिका में सौजन्य मुलाकात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने पुष्प गुच्छ भेंटकर निरंजन सिन्हा का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।

आयोजित सौजन्य भेंट के दौरान उपाध्यक्ष अनिमेष कश्यप का भी स्वागत किया गया, नगर पालिका में स्वागत अभिनंदन के दौरान सभापति जितेंद्र डड़सेना,कन्हैया सेन,आदित्य गुप्ता, अमितेष नेताम, रेखा पोषण पटेल,  श्रद्धा मनीष वर्मा, रोहित साहू, लोकेश चेलक ,सतीश पटेल ,सुरेश घृतलहरे, गौतम सिंह चौहान, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, श्रीमती मंजू फेकर , सलमान शेख,ममता सुभाष राव ,सहित पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला, सुभाष राव, मनीष वर्मा ,रवि फेकर, रविंद्र नामदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट