बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 30 मई। पलारी ब्लॉक के दो प्रमुख सडक़ मार्गों को लेकर ग्रामीणों की उम्मीदें और चिंताएं दोनों ही बढ़ गई हैं। एक तरफ 24 करोड़ रुपए की लागत से बना रहे संडी कोटा, जरा मार्ग लगभग 12 किलोमीटर का निर्माण धीमी गति से चल रहा हैं, वहीं दूसरी ओर कोदवा, ससहा, देवसुंद्रा मार्ग 6 किलोमीटर के लिए 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अब 6 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बजट में शामिल करने के लिए भेजा जा रहा हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर निर्माण की रफ्तार नहीं बढ़ी तो इस बारिश में दोनों ही मार्गों पर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। सबसे ज्यादा खराब हालत वाले संडी से जारा हिस्से के बजाय ठेकेदार ने कोटा की ओर से निर्माण शुरू किया जिससे अब तक पुराना डामर पूरी तरह नहीं उखाड़ पाया हैं। वही इस मार्ग पर छह पुलिया भी बननी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शुरुआत जारा से हुई होती तो इस बारिश में वहां के लोगों को राहत मिल जाती, लेकिन अब ऐसा लग रह लग रहा है कि इस सीजन पूरी होना मुश्किल हैं। इस मार्ग से करीब 10 हजार की आबादी आवागमन करती हैं।
संतोष वर्मा, बल्ला वर्मा जारा निवासी का कहना है कि संडी जारा मार्ग की स्थिति खराब हैं। ठेकेदार ने सबसे पहले कोटा साइड से काम शुरू कर दिया जहां सडक़ ठीक थी। अगर अब भी गति नहीं बढ़ी तो इस बारिश में हमें चार महीने तक कीचड़ में चलना पड़ेगा। प्रशासन से अनुरोध है कि पहले सबसे खराब हिस्से को पूरा करें।
झुमुख साहू साराडीह हमारे गांव से इस मार्ग से राजधानी, तहसील, बिजली ऑफिस आदि जाने का शॉर्टकट मार्ग है जिसके लिए अब 6 करोड़ का प्रस्ताव तो बन गया लेकिन जब तक काम शुरू नहीं हो जाता तब तक यह कागजों का खेल ही हैं। बारिश के मौसम में यहां पर ठीक से गाडिय़ां नहीं चल पाती हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस मार्ग को मंजूरी दी जाए और काम शुरू किया जाए। वहीं सरस्वती, सुनीता, गायत्री आदि छात्रों ने कहा कि हम स्कूल कॉलेज जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं बारिश में बहुत परेशानी होती हैं।
बारिश से पहले गिट्टी डाल दी जाएगी- ई ई
लोक निर्माण विभाग संभाग बलौदाबाजार के कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा ने बताया कि जारा, कोटा, संडी मार्ग का निर्माण जारी है और बारिश से पहले उस पर गिट्टी डाल दी जाएगी। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बताया कोदवा ससहा देवसुंद्रा मार्ग का स्टेटमेंट बना बनाया जा रहा हैं इस वर्ष जिसे वर्ष 2026 27 के बजट में शामिल करने के लिए भेजा जाएगा। साथ ही इस मार्ग में अधिग्रहण भी होना हैं। जिसके लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा हैं।
कोदवा ससहा देवसुंद्रा मार्ग को बने हुए 18 साल हो गए हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल करने के लिए करीब 6 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा हैं। लेकिन इस बारिश में यह सडक़ फिर से जर्जर हालत में रहेगी। इस मार्ग से जुड़े सुंदरी, गाढाभाटा, अमलीडीह, सकरी, औररासी, चूचूरुंगपुर, गितकेरा, गुमा, छेरकाडीह, मुसुवाडीह, खैरा, लुटूडीह, परसवानी सहित कई गांव की करीब 15-20 हजार की आबादी प्रभावित हुई हैं। इसी से लोग स्कूल, कॉलेज, राजधानी, जिला मुख्यालय जाते हैं।
इन सडक़ों की मरम्मत समस्या को लेकर छात्र और ग्रामीण मोहन साहू, हुलास वर्मा आदि का कहना है कि हम 18 साल से सडक़ निर्माण की मांग कर रहे हैं। बारिश में तो यहां गड्ढे में तब्दील हो जाता हैं। बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता हैं। बजट में सडक़ को शामिल कर जल्द से जल्द निर्माण शुरू करें।


