बलौदा बाजार

संत साईं साधराम साहब को दी श्रद्धांजलि
26-May-2026 6:19 PM
संत साईं साधराम साहब को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 26 मई। संत पूज्य गुरुदेव साईं साधराम साहब के ब्रह्मलीन होने पर सिंधी समाज में गहरा शोक व्याप्त है। उनकी स्मृति में स्थानीय सिंधी गुरुद्वारा में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों नागरिकों और महिलाओं ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा में उपस्थित समाजजनों ने संत साईं साधराम साहब के आध्यात्मिक जीवन, समाज सेवा और मानवता के कल्याण के प्रति उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में सिंधी समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से इंद्र कुमार पंजवानी (अध्यक्ष, पूज्य सिंधी पंचायत), शंकर दुलानी (अध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा एवं उपाध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स),  विष्णु दुलानी, अशोक माधव दास पंजवानी, अशोक मेघराज मल, चंद्रपाल परसवानी, सच्चानंद गोविंदानी, विमल गोविंदानी, ताराचंद हेमनानी, गोपाल दास हबलानी, राजेश देवनानी और कन्हैया गोविंदानी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं युवा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट