बलौदा बाजार
सीएम ने की बलौदाबाजार पुलिस की यातायात जागरूकता अभियान की सराहना, हेलमेट वितरित
23-May-2026 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 मई। शुक्रवार को ग्राम करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बलौदाबाजार पुलिस द्वारा संचालित यातायात जागरूकता अभियान की सराहना की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित आमजनों को हेलमेट वितरित किए गए तथा मुख्यमंत्री द्वारा मोटरसाइकिल चालकों से सदैव हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की गई। मुख्यमंत्री ने सडक़ सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे इस अभियान को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया।
बलौदाबाजार पुलिस द्वारा आमजन को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहायता मिल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


