बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 मई। बलौदाबाजार जिले के ग्राम कुसमी में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एक बुजुर्ग किसान की समस्या सुनकर उसका आवेदन पत्र स्वयं भरने में मदद की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग किसान आवेदन पत्र लेकर खड़े दिखाई दिए। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उनसे बातचीत कर समस्या की जानकारी ली।
बुजुर्ग किसान ने बताया कि वे आवेदन पत्र भरने में असमर्थ हैं और अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं। इसके बाद कलेक्टर ने स्वयं आवेदन पत्र भरकर आवश्यक जानकारी दर्ज की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलेक्टर के इस व्यवहार की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनना और त्वरित कार्रवाई करना सकारात्मक पहल है।


