बलौदा बाजार

डॉ. ललित सिंह ठाकुर बने दिव्य गंगा सेवा मिशन के छत्तीसगढ़ संयोजक
17-May-2026 10:21 PM
डॉ. ललित सिंह ठाकुर बने दिव्य गंगा सेवा मिशन के छत्तीसगढ़ संयोजक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 17 मई। दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार (उत्तराखंड) ने डॉ. ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ़ का संयोजक नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी डॉ. ठाकुर ने प्रेस को दी।

डॉ. ललित सिंह ठाकुर भाटापारा के ग्राम कड़ार के निवासी हैं। उन्हें गंगा नदी और उससे जुड़े सांस्कृतिक विषयों पर गीत, संगीत और लेखन कार्य के लिए जाना जाता है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा पर आधारित विभिन्न सांगीतिक और साहित्यिक प्रस्तुतियां तैयार की हैं, जिन्हें सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया गया है।

दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश्वर दत्त पाण्डेय द्वारा यह मनोनयन किया गया। बताया गया कि काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुल सचिव इन्द्रजीत निर्भीक ने भी उनके नाम का समर्थन किया।

डॉ. ठाकुर छत्तीसगढ़ लोक रामायण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी जुड़े रहे हैं। वे दुर्गामाला सांस्कृतिक लोक कला मंच, ग्राम कड़ार भाटापारा तथा राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति, भाटापारा के संस्थापक संचालक हैं।

जानकारी के अनुसार, 25 मई को वाराणसी में आयोजित अधिकमास महोत्सव के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उनके द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएगी।


अन्य पोस्ट