बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 मई। सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हितग्राहियों का कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के इंस्टाल पर डॉक्टर नर्स सहित जरूरी चिकित्सा स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि शिविर में 4 हज़ार से अधिक हितग्राहियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें 2493 लोगों ने बीपी,2404 लोगों ने शुगर,954 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जबकि 1135 लोगों की सिकल सेल जाँच की गई। इसमें 37 बीपी,47 शुगर के मरीज मिले जिन्हें तत्काल नि:शुल्क उपचार दिया गया। ऐसे ही 171 लोगों को चश्मा वितरण किया गया। उक्त शिविर में 1378 लोगों ने अपना एक्सरे भी कराया। 288 लोगों के नए आयुष्मान कार्ड भी शिविर में बनाये गए ।
शिविर में रोग पाए जाने पर मरीज को सम्भव होने पर स्थल पर ही नि:शुल्क उपचार दिया जाता है। आवश्यक होने पर उच्च संस्था में उपचार हेतु भी भेजा जाता हैं।