बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 16 मई। जिले के लवन थाना क्षेत्र स्थित लाहोद की शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में शुक्रवार शाम विवाद और तोडफ़ोड़ की घटना सामने आई है।
पुलिस और स्थानीय जानकारी के अनुसार, कल शाम करीब 3 बजे कुछ युवक और महिलाएं शराब दुकान पहुंचे, जहां कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद बढऩे पर गाली-गलौज और हाथापाई की स्थिति बन गई।
घटना में शराब दुकान के दो कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी है। कर्मचारियों का कहना है कि समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद बढ़ता गया।
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग दुकान के काउंटर तक पहुंच गए और वहां रखी शराब की बोतलों को नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान दुकान परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
मामले में दोनों पक्षों ने लवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय दुकान में तोडफ़ोड़ से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


