बलौदा बाजार

अंबुजा विद्यापीठ क ा सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट
16-May-2026 4:35 PM
अंबुजा विद्यापीठ क ा सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 16 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में अंबुजा विद्यापीठ के विद्यार्थियों का परिणाम उत्तम रहा।  संस्था के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शालापरिवार एवं अपने माता- पिता को गौरवांवित किया है।

 सत्र 2025 - 26 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रविष्ट हुए 92 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थियों को डिस्टेंशन , 32 को प्रथम श्रेणी एवं 2 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी प्राप्त हुआ।

 कला संकाय में प्रथम अदिति भट्टाचार्जी - 96.8 फीसदी, विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान काव्यांश शर्मा - 94.2 फीसदी, एवं वाणिज्य संख्या में प्रथम स्थान सौम्या मंघानी - 93.8 फीसदी प्राप्त किया।

 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये, जिसमें पूर्वी वर्मा - 93.8 फीसदी, निष्ठा जैन- 93.6 फीसदी, अभी अग्रवाल - 93.4 फीसदी, अनंत शर्मा - 92.4 फीसदी,, दिव्यांश अग्रवाल - 92.4 फीसदी, श्याम मल - 91.8 फीसदी, निलेश मल- 91 फीसदी, एवं आयुष सोनी - 90.2 फीसदी प्राप्त किया।

 विद्यालय की इस उपलब्धि पर अंबुजा सीमेंट इकाई प्रमुख एवं अंबुजा विद्यापीठ, रवान के अध्यक्ष एस आर तिर्की, प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पांडेय, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पालकों ने अत्यंत हर्ष प्रकट किया है।

 

 


अन्य पोस्ट