बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 16 मई। भारत सरकार के ‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय’ द्वारा इस वर्ष टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय अभियान मनाया जा रहा है। टीबी मुक्त भारत अभियान भारत में टी. बी. (तपेदिक क्षय रोग) को समाप्त करने की एक राष्ट्रीय पहल है। भारत सरकार, खान मंत्रालय के अधीन भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर, के तत्वावधान में, मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट ककरडीह सीमेंट वक्र्स के द्वारा आसपास के गांवों में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय अभियान’ के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें 8 मई को टनटनी और 13 मई को सेमराडीह में जागरूकता अभियान का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम को राजेंद्र कुशवाह्य (एस एच-सी एस आर) और हेमंत वर्मा (एस एच-जियोलॉजिस्ट) के द्वारा सम्बोधित किया गया।
ग्राम टनटनी में डॉ. धीरज भुवा के द्वारा और ग्राम सेमराडीह में डॉ. रोहित श्रीवास्तव (चौफ मेडिकल ऑफिसर), डा0. धीरज भुआ, के द्वारा गांव के नागरिको को बताया कि टीबी उन्मूलन एक राष्ट्रीय लक्ष्य है। यह अभियान न केवल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समर्थन के द्वारा मरीजों को फिर से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इसके साथ साथ टी बी के लक्षण और रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किया गया। मेडिकल टीम ने बताया कि भारत सरकार की ओर से टीबी के मरीजों को उपचार के दौरान पोषण के लिए प्रति माह 500 (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। आम जनता, संगठन, और नेता ‘निक्षय मित्र’ के रूप में टीबी मरीजों को गोद ले सकते हैं, उन्हें पोषण संबंधी सहायता (पोषण किट) प्रदान कर सकते हैं। इस पहल से तपेदिक के खिलाफ लड़ाई में समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और इस गतिविधि का उद्देश्य जनता के बीच तपेदिक के बारे में जागरुकता बढ़ाना है।
इस दोनों गाँवों में आयोजित टीबी मुक्त भारत जागरुकता अभियान में सरपंच बृहस्पति ध्रुव (ढनढनी), उप-सरपंच- भूपेन्द्र साहू (ढनढनी), सरपंच प्रमिला वर्मा (सेमराडीह), उप-सरपंच- देवनाथ साहू (सेमराडीह), राजेंद्र कुशवास (सीएसआर प्रमुख) रोहित यादव (चीफ मेडिकल ऑफिसर) डॉक्टर अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर डॉ. धीरज भुआ, युवराज माहोरे (इंजीनियर माइंस) और गांव के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।


