बलौदा बाजार

शशांक बंजारे बने भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री
14-May-2026 2:40 PM
शशांक बंजारे बने भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 14 मई। शहीद हेमू कल्याणी वार्ड निवासी शशांक बंजारे को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

शशांक बंजारे ने नियुक्ति पर भाटापारा विधायक इंद्र साव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे और ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी के योग्य समझा।

इस अवसर पर दिवाकर मिश्रा, अरुण यादव, सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, सचिन शर्मा, पुनीत मनिकपुरी, ओमप्रकाश यदु, जीतनारायण साव, मनमोहन कुर्रे, मोहन निषाद, हरीश लहरे, संजय बघेल, विजय महिलंगे, सीरीज जांगड़े, विमल शर्मा और आशीष वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट