बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 14 मई। छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा दरबार साहिब अमृतसर और गुरुद्वारा छेवीं पातशाही श्रीनगर साहिब की धार्मिक यात्रा 11 मई को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर से रवाना हुई।
यात्रा के दौरान भाटापारा में दर्शनार्थियों के लिए स्वागत और लंगर-जलपान की व्यवस्था की गई। संगठन के प्रदेश संयोजक अरुण छाबड़ा ने इसकी जानकारी दी।
आयोजकों के अनुसार, लगभग 150 श्रद्धालु यात्रा में शामिल हैं। यात्रा के दौरान हरमंदिर साहिब, गुरुद्वारा ताज कौर समाद, गुरुद्वारा चरण कमल जम्मू और बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में दर्शन किए जाएंगे। यात्रा 23 मई को रायपुर लौटेगी। यात्रा संचालन में संगठन के संरक्षक सरदार हरपाल सिंह भांमरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, अरुण छाबड़ा, नरेंद्र सिंह बाली, कन्हैया सेठी, अनिल जायसवाल, राजा टूटेजा, विक्की सलूजा, गुरमीत सिंह टोनी, यसदीप छाबड़ा और मोनू सलूजा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।


