बलौदा बाजार

डिकेश्वर वर्मा को प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि
13-May-2026 4:05 PM
डिकेश्वर वर्मा को प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13 मई। समाचार पत्र वितरक डिकेश्वर वर्मा का निधन हो गया। वे लगभग 40 वर्षों से बलौदाबाजार शहर में अखबार वितरण का कार्य कर रहे थे। उनके निधन पर पत्रकारों और शहरवासियों ने शोक व्यक्त किया है।

डिकेश्वर वर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए बलौदाबाजार प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि डिकेश्वर वर्मा ने लंबे समय तक समाचार पत्र वितरण के कार्य से जुड़े रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी, उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी, सचिव दलजीत सिंह चावला, सहसचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी सहित राघवेंद्र सिंह, गोविन्द रात्रे, राजकुमार वलेचा, श्रवण ध्रुव, प्रीतलाल कुर्रे, पुष्पकांत मेजर, आभाष शर्मा, मोहित मरकाम, तुलसी साहू, राजू पाल और किशोर बंजारे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट