बलौदा बाजार

कान्य कुब्ज युवा संगिनी की पुन: अध्यक्ष बनीं गायत्री
12-May-2026 6:00 PM
कान्य कुब्ज युवा संगिनी की पुन: अध्यक्ष बनीं गायत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 12 मई। कान्य कुब्ज़ युवा संगिनी बलौदाबाजार की बैठक होटल में रखी गई थी, जिसमें कान्य कुब्ज़ युवा संगीनियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

 बैठक में समिति की संरक्षिका डॉ. प्रभा शुक्ला की उपस्थिति में अध्यक्ष का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से गायत्री शुक्ला को पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी को चुना गया। सचिव के रूप में दीप्ति मिश्रा, सह सचिव श्रद्धा दुबे, कोषाध्यक्ष नम्रता शुक्ला को चुना गया।

 उक्त बैठक में युवा संगिनी के सदस्य डॉ. प्रभा शुक्ला, गायत्री शुक्ला, दीप्ति मिश्रा, अर्चना त्रिवेदी,  श्रद्धा दुबे, रानी वाजपेई, प्रीति बाजपेई, अर्चना मिश्रा, श्रेया त्रिवेदीी, लीना बाजपेई, मीनाक्षी तिवाारी, मलता तिवारी, नम्रता शुक्ला , स्वाती मिश्रा ,संध्या बाजपेई,  पूनम तिवाारी, प्रतिमा तिवारी गौरी शुक्ला उक्त सदस्य गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट