बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 12 मई। भाजपा वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत तरेंगा में समाधान शिविर में सम्मिलित होकर ग्रामवासियों से संवाद किया। उन्होंने पहले सभी विभागों के स्टाल का निरिक्षण किया और प्राप्त आवेदनों एवं उन पर हुए निराकरणों के विषय में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
श्री शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक-एक गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कर रहे हैं। हमारी भाजपा सरकार जनता से किए गए हर वादे को गंभीरता से लेते हुए उसे पूरा करने में जुटी है। विधानसभा चुनाव से पहले हमने वादा किया था कि सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन परिवारों को घर उपलब्ध कराएंगे।हमारी सरकार ने इस वादे को प्राथमिकता दी और सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्या का निराकरण उनके घर उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने समाधान शिविर में हो रही समस्याओं के समाधान को देखकर नागरिक अपनी समस्याएं लेकर शिविर पहुंच रहे हैं। शिविर में तमाम विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहती है और समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करते हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी वजह से नागरिक शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार ने जिन समस्याओं के निदान को लेकर समाधान शिविर की पहल की थी। वह सार्थक हो रही हैं और जनता को त्वरित समाधान मिल रहा हैं, समाधान शिविर का उद्देश्य समस्याओं को समझना व जड़ मूल से खत्म करना है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सविता प्रदीप अनंत, जनपद उपाध्यक्ष भोला वर्मा, जनपद सदस्य खन्ना साहू, सरपंच त्रिवेणी धनेश साहू, पवन वर्मा, डब्लू ठाकुर, सतीश सोनी, खुमान वर्मा, ठाकुर राम साहू, संकेत अग्रवाल, दिलीप चक्रधारी, डिगा साहू, भोला देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, सीईओ, बीईओ, बीआरसी एसडीओ, बीएमओ, डीई, सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी, ग्रामवासी एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


