बलौदा बाजार

संविधान जागरूकता व्याख्यान का निर्णय
12-May-2026 5:57 PM
संविधान जागरूकता व्याख्यान का निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 12 मई। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टिविटी ग्रुप की बैठक 10 मई को होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविन्द ओझा और नमिता शर्मा ने की।

बैठक में समाज को संविधान के प्रावधानों की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिवक्ता एवं संविधान विशेषज्ञ पंकज कुमार त्रिपाठी के व्याख्यान का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम 13 जून को वृन्दावन हॉल में शाम 5 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में सोशल एक्टिविटी ग्रुप के सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संविधान संबंधी जानकारी को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए जागरूकता कार्यक्रम के समर्थन में अपने विचार रखे। बैठक में सुरेश मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार ओझा, गिरजाशंकर दीक्षित, सुमन मिश्रा, बबीता मिश्रा, प्रीति मिश्रा, अर्चना तिवारी, अनिता राव, अभिषेक त्रिपाठी, अनिमा शर्मा, वीणा ठाकुर, सुरभि शर्मा, श्रीकांत अवस्थी, कनकलता मिश्रा एवं वाय. के. मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द ओझा और आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा ने किया।


अन्य पोस्ट