बलौदा बाजार
वार्षिकोत्सव में तोकेश्वरी साहू सम्मानित
11-May-2026 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 11 मई। शासकीय गजानन्द अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘क्षितिज 2026’ के दौरान छात्रा तोकेश्वरी साहू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा तथा नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने रविशंकर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में सातवां स्थान प्राप्त करने पर तोकेश्वरी साहू को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ए.आर.सी. जेम्स ने की। समारोह में बताया गया कि तोकेश्वरी साहू, व्याख्याता डॉ. जगदीश ‘हीरा’ साहू की भांजी हैं।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, पूजा गुप्ता, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. दीपेश कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


