बलौदा बाजार

सीएचसी कसडोल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
10-May-2026 3:32 PM
 सीएचसी कसडोल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 10 मई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी एवं डीपीएम श्रीमती सृष्टि मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रसूति कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड, एनआरसी तथा निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का अवलोकन कर मरीजों का हाल-चाल जाना गया । अभियान में कुल 68 गर्भवती हितग्राही पहुंचे जिनमें 16 उच्च जोखिम गर्भावस्था के मामले पाए गए। इनमें 10 गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी की गई। इसके साथ ही महिला एवं पुरुष वार्ड निरीक्षण कर मरीजों से हाल चाल जाना साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्थिति को भी देख गया।

 सीएमएचओ ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का भी जायज़ा लिया । अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ वंदना भेले सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट