बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 मई। केशरवानी समाज के आशीष केसरवानी को राष्ट्रीय केशरवानी समाज की ओर से राष्ट्रीय सह संयोजक राष्ट्रीय युवा जागृति कैरियर परामर्श खेलकूद नेतृत्व विकास समिति का दायित्व सौंपा गया है।
आशीष केसरवानी शुरू से ही समाज के हितों के लिए लगातार कार्य करते हैं। महासभा की राष्ट्रीय समिति में अखिल भारतीय केसरवानी समाज सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद केसरी की सहमति व राष्ट्रीय महामंत्री संजय केसरी के अनुशंसा से अखिल भारतीय केसरवानी वेस्ट महासभा की राष्ट्रीय युवा जागृति कॅरियर परामर्श खेलकूद नेतृत्व विकास समिति में राष्ट्रीय सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया हैं। इनका कार्यकाल 2025 से 28 तक होगा।
समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद केसरी ने महासभा के द्वारा प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पदाधिकारी के रूप में करेंगे।
इस पर विश्वास जताया एवं आशीष केसरवानी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय केसरी, राष्ट्रीय महामंत्री उमेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रायपुर रत्नमाड़ी केसरवानी लोरमी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाज के वरिष्ठ जनों ने आशीष को बधाई एवं आशीर्वाद दिया, साथ ही हेमचंद केसरवानी उनके मित्र कार्तिकेय दुबे, विकास सराफ, अनंत केशरवानी, सूर्या हरि रामानी, अमित बाजपेयी, आशुतोष मिश्रा, राजेश वर्माा, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, राकेश सराफ, अभिषेक विद्या, अमित केसरवानी ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।


