बलौदा बाजार
प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट में 423 हुए शामिल
08-May-2026 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 8 मई। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा गुरुवार को आयोजित प्री पोलिटेक्निक टेस्ट जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में जिले के 423 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 140 अनुपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 2 केंद्र बनाए गए थे जिसमें डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार एवं मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार शामिल है। डी.के. कॉलेज में कुल 360 परीक्षार्थियों में से 287 उपस्थित एवं 73 अनुपस्थित थे।मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय केन्द्र में कुल 263 परीक्षार्थियों में से 196 उपस्थित एवं 67 अनुपस्थित थे। परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा गठित उडऩ दस्ता दल समय समय पर केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे