बलौदा बाजार

पाइप गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
07-May-2026 3:58 PM
पाइप गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 7 मई।  भाटापारा के मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गई है। आगजनी में लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है। यह घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में मंडी रोड पर अनिल साहू का पाइप का गोदाम है, जहां प्लास्टिक पाइप सहित बोरवेल का सामान रखा था। बुधवार को अचानक उस गोदाम में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में काला धुआं छा गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम किया गया। आग किस वजह से लगी है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। 

फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट