बलौदा बाजार

मादा गौर का शिकार, 2 गिरफ्तार
16-Apr-2026 2:40 PM
मादा गौर का शिकार, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 16 अप्रैल।
वनपरिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर में घटित मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया गया है। इसके बाद उन्हें जेल दाखिल किया गया।

प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के पश्चात से ही वन विभाग द्वारा सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं विशेष गश्त के माध्यम से आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी रणनीति के फलस्वरूप दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

 


अन्य पोस्ट