बलौदा बाजार
परशुराम जन्मोत्सव पर कई कार्यक्रम
15-Apr-2026 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 15 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण समाज, बलौदाबाजार द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 19 अप्रैल (रविवार) को प्रात: 10 बजे से सर्व ब्राह्मण समाज पं. वाल्मीकि शुक्ल स्मृति विप्र वाटिका में पूजा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात 20 अप्रैल को सायं 4 बजे हनुमान मंदिर, बजरंग चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विप्र वाटिका पहुंचेगी। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही सामूहिक भोजन (सुरुचि भोज) का आयोजन भी किया जाएगा।
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा महिला विंग, युवा विंग तथा सभी सदस्यों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे