बलौदा बाजार

बस में महिला यात्री की सोने की चेन गायब
15-Apr-2026 3:34 PM
बस में महिला यात्री की सोने की चेन गायब

 शिकायत पर बस थाने ले जाई गई, संदिग्धों से पूछताछ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाज़ार, 15 अप्रैल। बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर चलने वाली राधेश्याम बस सर्विस की एक बस में महिला यात्री ने सोने की चेन गायब होने की शिकायत की। शिकायत मिलने पर परिचालक बस को यात्रियों सहित कोतवाली थाना ले गया, जहां पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़त महिला टाकेश्वरी साहू भाटापारा से अपने मायके ग्राम रवान जाने के लिए बस में सवार हुई थी। ग्राम रवान में उतरते समय उन्हें गले से सोने की चेन गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिचालक दीपक ठाकुर को इसकी सूचना दी।

शिकायत मिलने पर परिचालक ने बस को सीधे कोतवाली थाना ले जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बस में मौजूद यात्रियों के नाम-पते दर्ज किए हैं और कुछ संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट