बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 14 अप्रैल। आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग जगह से 57200 रुपए के अवैध देशी मदिरा सहित एक मोटरसायकल जब्त किया गया।
वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी हर्ष संजय कश्यप ग्राम डमरू थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के कब्जे से 9 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 5,000 होना पाया गया।
वृत्त सिमगा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी विरेन्द्र कुमार गेण्डरे ग्राम डोंगरिया थाना हथबंद के कब्जे से 32 पाव कुल 5.76 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,200 होना पाया गया। आरोपी सुभाष कुर्रे ग्राम मोपकी चौकी निपनिया के कब्जे से 10.8 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 1 दो पहिया वाहन एचफफ डिलक्स क्रमांक सीजी 22 जी 8158 जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 6,000 एवं दो पहिया वाहन का बाजार मूल्य 40,000 होना पाया गया।
भाटापारा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी रानू सोनवानी ग्राम गुर्रा थाना भाटापारा ग्रामीण के कब्जे से 30 पाव कुल 5.40 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,000 होना पाया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।


