बलौदा बाजार

चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी का शपथ, व्यापारियों का सम्मान भी
14-Apr-2026 2:23 PM
 चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी का शपथ, व्यापारियों का सम्मान भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 अप्रैल। जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बलौदाबाजार इकाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कुछ वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कसडोल विधायक संदीप साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रमोद कुमार शर्मा, पलारी नगरपंचायत अध्यक्ष गोपी साहू बलौदाबाजार नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले रायपुर से आए प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा लोकेश चंद्रकांत जैन मनीष प्रजापति प्रशांत गुप्ता दिलीप इसरानी निखिल पंड्या  उपस्थित थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ में पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने की बात कही। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। चेंबर के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने स्वागत भाषण दिया और व्यापारियों से संगठन की सदस्यता लेने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मी साहू महामंत्री शिवप्रकाश तिवारी कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल मुख्य सलाहकार अभिषेक तिवारी उपाध्यक्ष शंकर दुलानी पीयूष मिश्रा उमेश अग्रवाल दुर्गा प्रसाद जायसवाल राकेश गुप्ता मंत्री राजेश केशरवानी ऋषभ जैन राजेश हबलानी मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह चावला दिलीप महेश्वरी समेत संजय नारायण केशरवानी लक्ष्मीनारायण केशरवानी संदीप हबलानी प्यारेलाल सेन खिलेंद्र वर्मा नेतराम वर्मा शिवम साहू आयुष बरनवाल वासुदेव ठाकुर केशव सोनी ईश्वर पंजवानी हीरालाल पंजवानी राजेश रोहरा शिवशंकर अग्रवाल राजेश साहू प्रलय शर्मा टोनू सलूजा जिमी सलूजा मनोज पांडेय ईश्वर हरिरमानी दिनेश वर्मा अशोक सोनी शैलेश गुप्ता मुरारी साहू त्रिभुवन साहू किशोर राठौर बृजमोहन साहू विशाल हरिरमानी दशरथ सिन्हा रजत यादव मुकेश वर्मा जितेंद्र डडसेना अभिषेक मिरी मासुकेश गुप्ता इंदर सिंह सलूजा राजेश हेमनानी सेवक धीवर अनिल भागवानी गोपाल जायसवाल मो.साजिद अमृत पंजवानी आरिफ खान इत्यादि संपूर्ण कार्यकारिणी ने चेंबर के प्रति संपूर्ण निष्ठा ईमानदारी और जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करने की शपथ ली।

संरक्षक पूर्व अध्यक्ष जुगल भट्टर विपीन बिहारी वर्मा महेंद्र वर्मा संजय पटेल हेमचंद केशरवानी दिनेश जैन नरोत्तम सोनी के साथ ही टेशुलाल धुरंधर रमेश मिश्रा राजनारायण जयनारायण विजयनारायण मोतीलाल वर्मा महेश अग्रवाल श्यामसुंदर केशरवानी संजय पांडेय गेंदलाल जायसवाल मुकेश रोहरा विकास सर्राफ बद्री केशरवानी नरेश भट्टर समेत बड़ी संख्या मे व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी इंद्रकुमार जैन गेंदलाल जायसवाल विपीन बिहारी वर्मा हेमचंद केशरवानी गोपालदास हबलानी एवं अशोक पंजवानी को स्मृतिचिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए पत्रकार बंधुओं गार्गीशंकर नरेश गनशानी विद्याधर तिवारी राजेश्वर गिरी राजा वलेचा विजयशंकर आभाष राघवेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में अभिषेक तिवारी और शिवप्रकाश तिवारी ने आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट