बलौदा बाजार

मुख्य मार्ग किनारे बेतरतीब खड़ी गाडिय़ों से परेशानी
11-Apr-2026 4:48 PM
मुख्य मार्ग किनारे बेतरतीब खड़ी गाडिय़ों से परेशानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 11 अप्रैल। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार मुख्य मार्ग की सीमा समेत नगर के बायपास के अधिकांश हिस्से पर बड़ी संख्या में भारी वाहन चालकों द्वारा अपनी वाहन पार्क किया जा रहा हैं। जिससे आमजनों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। बावजूद इसके यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किया जा रहा हैं।

मुख्य मार्ग किनारे बेतरतीब ढंग से वाहनों के खड़े होने से अब बड़े हादसों का डर सताने लगा हैं। संध्या होने के बाद बायपास से तथा बलौदाबाजार से सिमगा मार्ग पर लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने मजबूर हैं। वहीं यातायात पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर कर्मचारी केवल नगर के चौक चौराहा में दो पहिया सवारों पर ही कार्यवाही में मशगूल हैं। यदि पुलिस विभाग के आला अधिकारी देर शाम बलौदाबाजार सिमगा मार्ग तथा बायपास पर औचक निरीक्षण करें तो वस्तुस्थिति नजर आ जाएगी।

लवन रोड, रिसदा रोड, रायपुर रोड की हालत जर्जर

विदित हो जिला मुख्यालय में नगर सीमा से लगे लवन रोड, रिसदा रोड रायपुर रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है, इन मार्गों से अपनी जान बचाकर गुजरा दो-चार पहिया वाहन चालकों के लिए एक चुनौती बन गई हैं। बरसात के दिनों मे तो स्थिति और अधिक खराब हो जाती हैं। सडक़ के गढ्ढों पर पानी भरा भरा रहता हैं। सडक़ को भारी वाहन चालकों ने अस्थाई पार्किंग घोषित कर रखा हैं। जिसकी वजह से दोपहिया तथा छोटे चार पहिया वाहन चालकों को इन मार्गों से सुरक्षित गुजरा चुनौती हो गई हैं।

सडक़ किनारे बेतरतीब भारी वाहनों की वजह से प्रतिदिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। इस मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों की गति से खतरा और अधिक बढ़ गई हैं। लगातार दुर्घटनाओं के बाद भी वाहनों की अघोषित पार्किंग पर पुलिस विभाग प्रतिबंध नहीं लग सका हैं। यह उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार मार्ग रायपुर रोड पर चलने वाली सवारी बस भारी वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती हैं।

इस मार्ग पर चलने वाले दो पहिया तथा छोटे चार पहिया सवारों को अपने तथा परिवार की सलामती के लिए तेज रफ्तार वाहनों को देखकर सडक़ से नीचे उतरना पड़ता हैं। अक्सर इन स्थानों पर कार्यवाई के नाम पर इस मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया सवार ही फंसते हैं। बलौदाबाजार से लवन रोड पर खोर्सी नल के पार होते ही पूरे मुख्य मार्ग पर भारी वाहन चालकों का कब्जा रहता हैं। सडक़ के दोनों ओर दर्जनों वाहन इस प्रकार खड़े रहते हैं कि सडक़ से वाहन उतरने की जगह ही नहीं बचती हैं। इस मार्ग पर वाहन काफी तेज रफ्तार से चलते हैं जिसकी वजह से यह पूरा इलाका दुर्घटनाजन्य क्षेत्र हो गया हैं।

रिसदा रोड बेतरतीब पार्किंग पर कार्यवाही जरूरी

बलौदाबाजार सिमगा रोड की स्थिति बायपास से भी अधिक खतरनाक हो चुकी हैं। इस मार्ग पर चार-पांच बड़े सीमेंट संयंत्र स्थापित हैं। लिहाजा इस मार्ग के अधिकांश स्थान पर सीमेंट संयंत्रों के भारी वाहन ही खड़े रहते हैं।

नियमानुसार सीमेंट संयंत्र में संलग्न सभी भारी वाहनों को सीमेंट संयंत्रों के ट्रक यार्ड में ही पार्क करना चाहिए परंतु कुछ सीमेंट संयंत्र में ट्रक यार्ड से कई गुना अधिक वाहन बलौदाबाजार सिमगा मुख्य मार्ग किनारे पार्क कर दिए जाते हैं। बलौदाबाजार से ग्राम रिसदा पहुंचने के पूर्व तथा ग्राम रिसदा के आगे इस मार्ग पर भारी वाहनों की लंबी कतार के चलते छोटे वाहन चालकों के सामने सामने से आते वाहन से बचने के लिए सडक़ पर अपने वाहन को किनारे करने लायक भी जगह नहीं बचती हैं।

इसके अलावा इस मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों के सामने भी बड़ी संख्या में भारी वाहन सडक़ किनारे पार्क किए जाते हैं। जिससे खौफजदा लोग रात्रि के दौरान इस मार्ग से गुजरने में भी कतरने लगे हैं। सर्वाधिक दुर्घटनाजन्य मार्ग होने के बावजूद इस मार्ग पर ना तो आज तक ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं और ना ही ट्रैफिक बूथ स्थापित किया गया हैं। जिसकी आवश्यकता क्षेत्र वासियों द्वारा महसूस किया जा रहा हैं।


अन्य पोस्ट