बलौदा बाजार

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर
08-Apr-2026 4:41 PM
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 अप्रैल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं अब्दुल जाहिद कुरैशी, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के निर्देशन में आलोक पाण्डेय,  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार  द्वारा जिला चिकित्सालय में ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’’ पर विशेष विधिक साक्षरता का आयोजन किया गया।  ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’’ के अवसर पर आलोक पाण्डेय,  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार (छ0ग0) के मार्गदर्शन में समस्त पैरालीगल वॉलिंटियरों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंन्द्रों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों, पोषण, स्वच्छता तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

आलोक पाण्डेय  ने जिला चिकित्सालय में ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’’ के अवसर पर कैम्प लगाकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया, इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की ओर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिता वर्मा एवं पैरालीगल वॉलिंटियर प्रबंध कार्यालय ओजस्व अग्रवाल, पैरालीगल वॉलिंटियर लाखन बंजारे सिटी कोतवाली थाना एव पैरालीगल वॉलिंटियर लोकेश यदु सुहेला थाना उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार  ने आमजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया, साथ ही छग टोनही प्रताडऩा अधिनियम, आबकारी अधिनियम के बारे में बताया। छग टोनही प्रताडऩा अधिनियम के धारा 7 के अंतर्गत जो व्यक्ति काला जादू, बुरी नजर या टोनही से प्रभावित व्यक्ति का उपचार करने का दावा करता है, जिसे आम भाषा में बैगा कहते हैं, उसे एक वर्ष तक का कठोर कारावास और जुर्माना हो सकता है।   इस अवसर पर उपस्थित पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा स्वास्थ्य अधिकार, नशा मुक्ति, स्वच्छता का महत्व, तथा लिंग जांच निषेध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, परिवार कल्याण एवं विधिक सहायता से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी प्रदान की गई।  जिला विधिक सेंवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के अंतर्गत पैरालीगल वॉलिंटियर द्वारा ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’’ के विशेष अवसर पर ग्राम रिसदा, ग्राम गाड़ाकुसमी, ग्राम सुनसुनया, ग्राम रिंगनी, ग्राम केसला ,ग्राम धोधा ग्राम गिरौधपुरी, ग्राम कौआलाल, ग्राम डेहराडीह, ग्राम नवरंगपुर, भाटापारा, ग्राम पंचायत कामता आदि विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन कर जन सामान्य एवं स्कूली बच्चों को बुनियादी विधिक जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार का निरंतर यह प्रयास है कि विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में सक्रिय भागीदारी रहे एवं साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक न्याय की सुविधाओं से अधिक-से- अधिक लोगों लाभ मिले। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला स्व-सहायता समूहों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई, सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं नियमित जांच, स्वच्छता एवं संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


अन्य पोस्ट