बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 6 अप्रैल। क्षेत्र में संचालित भारत माता सैनिक फिजिकल एकेडमी में पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना बताया गया है।
रावण भाटा स्थित मैदान में संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य प्रशिक्षक सुनील तिवारी द्वारा विभिन्न जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं को शारीरिक एवं अन्य आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी से जुड़े लोगों के अनुसार, यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अब तक 24 युवाओं का चयन पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर हुआ है।
हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस में उप निरीक्षक पद पर चयनित सुनील ध्रुव का अकादमी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में समाजसेवी अरुण (बंटी) छाबड़ा द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान पत्रकार सत्यनारायण पटेल और संजय प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अकादमी से जुड़े लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार की दिशा में आगे बढऩे में सहायता मिल रही है।


