बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक कुकुरदी ने किसानों को कराया शैक्षणिक भ्रमण
05-Apr-2026 3:43 PM
अल्ट्राटेक कुकुरदी ने किसानों को कराया शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 5 अप्रैल। अल्ट्राटेक कुकुरदी सीएसआर द्वारा अपने निकटवर्ती चार ग्राम पंचायत सरकीपार पिपराही, कुकुरदी, ढनढनी एवं सेमराडीह के 40 किसानों का शैक्षणिक भ्रमण इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश तथा एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के द्वारा कराया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती में आधुनिक यंत्रों, बीज, ऊर्वरक आदि के उपयोग से अतिरिक्त आय कैसे लिया जा सकता है कि जानकारी प्रदान करना एवं भविष्य में किसानों को संगठित कर एफपीओ निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ बलौदाबाजार के एफपीओ किसान कल्याण उत्पादक संगठन से हुआ, फिर अर्जुनी में एफपीओ मितान कृषक प्रोड्यूसर कंपनी एवं भाटापारा में हाईटेक नर्सरी का भ्रमण कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में किसानों को कृषि अधिकारी सूचिन वर्मा द्वारा सरकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में भाग लिए किसानों का सीएसआर प्रमुख राजेंद्र कुशवाहा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा।

कार्यक्रम का सफल आयोजन में सीएसआर से दया वर्मा एवं प्रशिक्षणार्थी परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

 


अन्य पोस्ट