बलौदा बाजार
शिवरतन ने जताया आभार
भाटापारा, 5 अप्रैल। लोक निर्माण विभाग द्वारा भाटापारा विकासखंड के ग्राम दत्तरेंगा से बिजराडीह मार्ग तक लगभग 6.20 किलोमीटर सडक़ निर्माण के लिए 6 करोड़ 76 लाख 35 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जारी आदेश के अनुसार निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।
इस स्वीकृति के लिए भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सडक़ें केवल यात्रा का साधन नहीं हैं, बल्कि विकास, रोजग़ार और सामाजिक बदलाव का रास्ता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सडक़ सुविधा पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है।
परियोजना के संबंध में बताया गया कि सडक़ निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीण इलाकों को कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्वीकृति पर आभार जताया।


