बलौदा बाजार

मवेशियों के अवशेष मिले, कार्रवाई की मांग
03-Apr-2026 3:11 PM
मवेशियों के अवशेष मिले, कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  3 अप्रैल। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में जंगल के नाले के पास मवेशियों के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। मौके पर गिद्ध, कौवे और कुत्ते अवशेषों को खाते हुए देखे गए। स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि क्षेत्र में पूर्व में भी मवेशियों से जुड़े ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। विश्रामपुर, दामाखेड़ा और किरवई क्षेत्रों में भी इस प्रकार की घटनाएं पहले दर्ज की गई हैं। चौरेंगा क्षेत्र के खार में मवेशियों के अवशेष अलग-अलग स्थानों पर पाए गए, जिनमें शरीर के विभिन्न अंग बिखरे हुए थे। आसपास शराब सेवन किए जाने के भी संकेत मिले हैं। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा समय-समय पर ऐसे मुद्दे उठाए जाने की बात भी सामने आई है।

इस संबंध में सिमगा थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं की सूचना मिली है। हाल ही में ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट