बलौदा बाजार
कार के बोनट से बैटरी चोरी
01-Apr-2026 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 1 अप्रैल। शहर के कोतवाली थाना इलाके में चोरों ने कार का शिशा तोडक़र बोनट से बैटरी चोरी कर ली। इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आने से स्थानीयों में हडक़ंप मच गया है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
जानकारी के मुताबिक, गौरव पथ क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ा और बोनट से बैटरी चोरी ली। वाहन मालिक ने आज सुबह जब अपनी गाड़ी देखी तो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया कि इससे पहले भी इलाके में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. कांग्रेस के एक अन्य व्यक्ति की कार का शिशा तोडक़र बैटरी चोरी की गई थी। लगातार हो रही घटनाएं से इलाके में दहशत है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे