बलौदा बाजार

प्रेमा मिंज को सीएमओ भाटापारा का अतिरिक्त प्रभार
01-Apr-2026 3:26 PM
प्रेमा मिंज को सीएमओ भाटापारा का अतिरिक्त प्रभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 1 अप्रैल। प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु अतिरिक्त तहसीलदार प्रेमा मिंज को नगर पालिका परिषद भाटापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ)का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस सबंध में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय अनियमितता के कारण तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफऱ खान को राज्य शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

 नगर पालिका भाटापारा में प्रशासनिक एवं विकास कार्यों के बेहतर निष्पादन हेतु अतिरिक्त तहसीलदार भाटापारा प्रेमा मिंज को नगर पालिका अधिकारी भाटापारा का आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


अन्य पोस्ट